शामली, मार्च 1 -- क्षेत्र के गांव गंगेरू में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले तथा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों की हत्या के विरोध में शिया मुस्लिम समुदाय ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। इस घटना ने वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी विरोध की लहर देखी जा रही है। रविवार को गांव गंगेरु में प्रदर्शन के दौरान शिया मुसलमानों के साथ अन्य समुदायों के लोग भी एकजुट हुए। उन्होंने मस्जिद से कर्बला तक एक जुलूस निकाला, जिसमें मृतकों की मग़फ़िरत और क्षेत्र में शांति की बहाली के लिए खास दुआएं की गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने अमेरिका और इजराइल की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए जोरदार नारेबाजी की। मुस्लिम और सुन्नी दोनों समुदायों के लोग इस विरोध में शामिल हुए, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.