टोल के आगे लगा जाम, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हापुड़, जून 25 -- कोतवाली क्षेत्र में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा से आगे सोमवार को कुछ वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने और सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें एक एंबुलेंस जाम के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम के कारण कई छोटे-बड़े वाहन काफी देर तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया तथा गलत दिशा में चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.