मुरादाबाद, मई 9 -- क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार हंगामा करने और टोल कर्मियों से मारपीट करने वाले संभल के भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के 24 कार्यकर्ताओं को शनिवार पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जेल भेजे गए भाकियू कार्यकताओं के पास से टोल से लूटे मोबाइल, नकदी आदि भी बरामद हुई। बिलारी के गांव इब्राहिमपुर के टोल प्लाजा मैनेजर सोनू यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था कि शुक्रवार की दोपहर 12:15 बजे चार से पांच गाड़ियों में सवार होकर भाकियू के तमाम कार्यकर्ता पहुंचे। गाड़ियों पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत लिखा हुआ था। इन गाड़ियों से उतरकर जिला संभल के थाना गुन्नौर के गांव नगलिया माजरा कोहेरा के कुंवर पाल सिंह यादव उनके साथ रविंद्र सिंह निवासी गुन्नौर, नज्में आलम निवासी लोहामई थाना जुनाबाई संभल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.