टोल कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की तो पांच को महापंचायत
मेरठ, मार्च 26 -- भाकियू तोमर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दौराला थाना पहुंचकर टोल प्लाजा कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। भाकियू पदाधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी इंतजार देशवाल ने बताया कि सिवाया टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी टोलकर्मियों द्वारा वाहन चालकों के साथ बदसलूकी, गुंडागर्दी और दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे किसान, मजदूर और आम नागरिकों को परेशानी होती हैं। टोल प्लाजा कर्मचारियों के विरोध में थाना दौराला प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 5 अप्रैल के बाद टोल प्लाजा पर महापंचायत आयोजित की जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.