लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- मैगलगंज टोल प्लाजा से पहले टोल कर्मी और स्थानीय युवकों में विवाद हो गया। टोल कर्मियों ने मेराज नामक युवक को घेरकर पीट दिया। उस पर लोहे की रॉड से हमला करने का भी आरोप है। बताया जाता है कि टोल के पास इरफान नाम का युवक वाहनों में ग्रीसिंग करता है। वह सड़क पर वाहन खड़े करा लेता है। शनिवार को टोल पर काम करने वाली एक महिला स्कूटी से जा रही थी। वह रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। उसको चोट लग गई। इसके बाद सूचना पर तमाम टोल कर्मी पहुंच गए। वे वहां खड़ी ट्रकों को हटा रहे थे। इसी दौरान मेराज नाम का एक युवक भी वहां आ गया। वह भी ग्रीसिंग का काम करता है। उसका आरोप है कि टोल कर्मियों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर आए टोल कर्मियों ने उससे मारपीट की। घटना के बाद टोल प्लाजा परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.