बांदा, जून 3 -- बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी मैनेजर को ज्ञापन भेजकर दस माह से रुके पीएफ की मांग की और 12 घंटे की जगह आठ घंटे ड्यूटी निर्धारित करने की मांग की। एसआई विष्णु प्रताप सिंह, सुल्तान सिंह, डीआई राघवेंद्र, कुंवर प्रताप सिंह समेत करीब आधा सैकड़ा कर्मचारियों ने कहा कि श्रीसाईं दातार सिक्योरिटी सर्विस टोल प्लाजा किलोमीट 24 बिसंडा में उनकी तैनाती है। वह पूरी ईमानदारी व मेहनत से ड्यूटी निभाते हैं। उन्हें दस माह से पीएफ नहीं दिया गया। साथ ही आठ की जगह 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, जिससे उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। तत्काल पीएफ दिलाने व आठ घंटे की ड्यूटी कराए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...