आगरा, फरवरी 28 -- अछनेरा थाना क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास के रायभा टोल प्लाजा पर विवाद के बाद विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मुकदमा टोल कर्मी संजय सिंह निवासी दौरेठा (आगरा) की तहरीर के आधार पर दर्ज किया है। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित के भाई ने मुकदमा दर्ज न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद घटना के पांच दिन बाद यह मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र सुरेश को आरोपी बनाया गया है। घटना 24 फ़रवरी की बताई गयी है। पीड़ित का आरोप है कि उसके शिकायत पत्र पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय दबाव बनाने की कोशिश। जांच के नाम पर पुलिस घर पर भी आई थी। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से परेशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.