मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- छपार। छपार टोल प्लाजा पर शराब पीकर डयूटी करने से मना करने पर आरोपी टोलकर्मी ने शिफ्ट इंचार्ज को गाली गलौच कर जान करने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। छपार टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज के रूप में कार्यरत शिव किशोर यादव ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार रात में शिफ्ट में विकास पुत्र प्रभात निवासी मोगपुर थाना मंसूरपुर की डयूटी निर्धारित थी। वह शराब पीए हुए था। जिसके चलते उसके साथ कहासुनी हो गई। नशे में होने के चलते डयूटी करने से मना करने पर वह भडक गया और गालीगलौज करने लगा। अन्य टोलकर्मियों से उसे समझाकर घर भेज दिया। परंतु आरोपी उसे रात में तीन बजे फोन करके गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देने लगा, जिससे वह भयभीत है। छ माह पूर्व ही तत्कालीन डिप्टी ...