देवघर, फरवरी 27 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में टोल टैक्स कर्मचारी संजीत कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद जब्त की गई नेपाल नंबर की टूरिस्ट वाहन को नगर थाना परिसर में खड़ा कर वैज्ञानिक पद्धति से जांच पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी के निर्देश पर टीम वाहन चालक और उसमें सवार पर्यटकों की पहचान में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार जब्त टूरिस्ट वाहन में यात्रियों का सामान भरा हुआ है। हालांकि गाड़ी जब्त किए जाने के करीब 24 घंटे बाद तक न तो चालक और न ही कोई यात्री अपना सामान लेने थाना पहुंचा है। इससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के बाद वाहन को छोड़कर चालक और यात्री कहां गए। जांच के दौरान वाहन के अगले बाएं चक्के के ऊपर एक्सीडेंट का स्पष्ट...