नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के फ्लैदा कट पर टोल कर्मचारियों ने वाहन चालक का करीब डेढ़ लाख रुपये का आईफोन लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। बताया गया कि सुनील कुमार निवासी कारोली बांगर अपनी नाती को अस्पताल से लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान फ्लैदा कट के पास उनकी जेब से मोबाइल गिर गया। वहां मौजूद टोल प्लाजा के स्टाफ ने बिना किसी लालच के उसे सुरक्षित रखा और सुनील से संपर्क कर सकुशल वापस सौंप दिया। यमुना एक्सप्रेसवे के सहायक प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि फोन की तलाश में सुनील काफी परेशान था। जैसे ही उनसे अपना खोया फोन देखा, उसकी आंखें चमक उठी। उसने पत्र लिखकर एक्सप्रेसवे टोल कर्मचारियों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...