टोरी रेलवे फाटक पर जाम की समस्या को ले पीएमओ को भेजा गया ज्ञापन
लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ने लातेहार जिले के चंदवा स्थित टोरी रेलवे समपार फाटक पर लगातार लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय-पीएमओ को पत्र भेजकर शीघ्र रेलवे ओवरब्रिज-आरओबी निर्माण की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्र में कहा गया है कि धनबाद रेल मंडल के प्रमुख राजस्व अर्जित करने वाले स्टेशनों में शामिल टोरी जंक्शन पर अब तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोरी रेलवे फाटक एक अत्यंत व्यस्त मार्ग पर स्थित है, जहां मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण फाटक दिनभर में लगभग 15 से 20 घंटे तक बंद रहता है।
टोरी रेलवे फाटक की समस्या पत्र में उल्लेख किया गया है कि फाटक बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.