टोरी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग
लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।सामाजिक विचार मंच, लोहरदगा ने चंदवा स्थित टोरी रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी भीषण जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय-पीएमओ को पत्र भेजकर रेलवे ओवरब्रिज-आरओबी निर्माण की मांग की है। मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्र में इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। पत्र में कहा गया है कि टोरी जंक्शन धनबाद रेल मंडल के सर्वाधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में शामिल है। इसके बावजूद यहां रोड ओवरब्रिज का अभाव है। फाटक पर ट्रेनों और मालगाड़ियों की लगातार आवाजाही के कारण यह प्रतिदिन 15 से 20 घंटे तक बंद रहता है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर लंबा जाम लग जाता है। मंच ने बताया कि जाम के कारण स्कूली बच्चों, यात्रियों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.