टोरी फ्लाईओवर की मांग को लेकर 15 जून को पदयात्रा
लातेहार, जून 13 -- लातेहार। टोरी-चंदवा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भीषण जाम और फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर सोमवार 15 जून को किसानों और माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। माकपा राज्य कमिटी सदस्य अयुब खान और जिला सचिव रसीद मियां ने संयुक्त प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि पदयात्रा में पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, जिला प्रभारी सुखनाथ लोहरा और राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान सहित कई नेता शामिल होंगे। नेताओं ने बताया कि टोरी फ्लाईओवर परियोजना का प्रारंभिक प्राक्कलन 43 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर करीब 119.71 करोड़ रुपये हो गया है। इसके बावजूद अब तक कई बार टेंडर निकलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार तथा एनएच विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया। टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.