लातेहार, जुलाई 13 -- चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी-चंदवा रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से लंबित फ्लाईओवर (आरओबी) निर्माण को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर पर पहल तेज होती दिख रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: अधूरे नाला में होगा शौचालय के गंदे पानी का बहाव,बढ़ेगी यात्रियों की परेशानीसमस्या का ध्यान राजस्थान के सीकर से सांसद व लोकसभा में सीपीआई (एम) के उपनेता अमरा राम ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। सांसद ने 10 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में कहा है कि 3 अप्रैल 2021 को टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।स्थानीय परेशानियाँ साथ ही टोरी स...