टोरी आरपीएफ पोस्ट में नए इंस्पेक्टर ने पदभार संभाला
लातेहार, जून 22 -- चंदवा प्रतिनिधि। टोरी आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर वीके विश्वकर्मा ने पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित के साथ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आरपीएफ टीम जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रही है। रेल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग को भी उन्होंने आवश्यक बताया है। आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि रेलवे से जुड़ी किसी भी समस्या, संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी जानकारी तत्काल आरपीएफ को उपलब्ध कराएं ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- सावन में सुरक्षा का महाकवच : चार रेलवे स्टेशनों पर 400 जवानों का पहरा मौके पर टीआई संजय कुमार, एसआई कुंदन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.