टोरी आरओबी को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित
लातेहार, जून 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर 7 जून को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा ने बताया कि आंदोलन में शामिल सभी पक्षों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि टोरी आरओबी निर्माण को लेकर क्षेत्र की जनता की मांग पहले की तरह कायम है और आंदोलन केवल स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। यह भी पढ़ें- 9 जून को सभी प्रखंड मुख्यलाय में राजद का धरना प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.