नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- होंडा अब फुल-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी नई 7-सीटर एसयूवी Avancier का पहला टीजर रिलीज कर दिया है। इसका ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन टोयोटा भी अपनी नई जेनरेशन Fortuner को लाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि होंडा की नई एसयूवी की टक्कर अपकमिंग फॉर्च्यूनर से होगी। करीब 5 मीटर लंबी होंडा की यह एसयूवी नई जनरेशन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग एसयूवी के बारे में।बड़ी 7-सीटर SUV होगी होंडा पहले से ही कई इंटरनेशनल मार्केट में CR-V बेचती है, लेकिन नई Avancier को इससे ऊपर पोजिशन किया जाएगा। यह CR-V का सिर्फ बड़ा वर्जन नहीं होगी, बल्कि कंपनी इसे एक अलग फुल-साइज एसयूवी के तौर पर तैयार कर रही है। रिपोर्ट्...