नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टोयोटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टोयोटा इनोवा को इस दौरान कुल 1,12,188 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर टोयोटा इनोवा की बिक्री में 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले इसी दौरान इनोवा को कुल 1,07,204 नए ग्राहक मिले थे। बता दें कि टोयोटा इनोवा की बिक्री में हाइक्रॉस और क्रिस्टा शामिल रही। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- देश की नंबर-1 इस 7-सीटर को विदेश में सिर्फ 1,062 लोगों ने खरीदा, कीमत Rs.5.20 लाख65% बढ़ गई हायराइडर की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा हायराइ...