नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- टोयोटा इस महीने यानी अप्रैल 2026 में अपनी जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है, उसमें हिलक्स सबसे ऊपर है। दरअसल, कंपनी अपने इस पॉपुलर पिकअप ट्रक पर इस महीने 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 80,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है। ऐसे में इस पर कुल बेनिफिट 1.10 लाख तक का फायदा मिल रहा है। ये कंपनी की पूरी लाइनअप में सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 30.40 लाख से 37.90 लाख रुपए तक हैं। इसे STD, High और High AT वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इस पिकअप के कुल तीन वैरिएंट स्टैंडर्ड मैनुअल, हाई मैनुअल और हाई ऑटोमैटिक आते हैं। बता दें कि नॉर्थ अमेरिकी मार्केट में पिकअप ट्रक की डिमांड हाई है। वहीं, भारतीय बाजार में भी इसे पसंद करने वाले ग्राहक हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.