नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- साल 2026 महिंद्रा के लिए जबर्दस्त रहा। महिंद्रा फाइनेंशियल ईयर 2026 में सबसे ज्यादा सेल करने वाले ऑटोमेकर्स में से एक रहा। कंपनी ने FY2026 में 6.6 लाख से ज्यादा SUVs की सेल की। यह किआ और टोयोटा की कंबाइन्ड डोमेस्टिक सेल्स से ज्यादा है। इस धांसू सेल के साथ महिंद्रा देश का तीसरा सबसे बड़ा कारमेकर बन गया है। इंडस्ट्री डेटा के अनुसार, महिंद्रा ने लगभग 20 पर्सेंट की YoY ग्रोथ दर्ज की, जो बाजार में ज्यादातर बड़े मैन्युफैक्चरर्स के मुकाबसे कहीं अधिक है। इस बंपर सेल के पीछे एसयूवी पोर्टफोलियो की लगातार भारी डिमांड है, जिसमें स्कॉर्पियो फैमिली एक बार फिर लीडर रही है।महिंद्रा ने की 6,60,276 लाख यूनिट्स की सेल वित्त वर्ष 2026 में महिंद्रा ने 6,60,276 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की लगभग 3,67,152 लाख यून...