टोबैको सिटी में भी तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर डीजीजीआई की छापेमारी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- कायमगंज, संवाददाता। डीजीजीआई की टीम ने तंबाकू कारोबार से जुड़े दो कारोबारियों के आवासों और एक गोदाम पर जांच-पड़ताल की। सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चली जांच के चलते तंबाकू कारोबारियों में दिन भर हलचल बनी रही। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे के बाद डीजीजीआई टीम नगर में पहुंची। यहां पहुंचकर टीम दो हिस्सों में बंट गई। एक टीम मोहल्ला पाठक निवासी तंबाकू कारोबारी एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के आवास पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम मोहल्ला लोकमन निवासी तंबाकू कारोबार से जुड़े रचित गुप्ता के घर पहुंची। अभिषेक अग्रवाल उस समय घर पर मौजूद थे। टीम के पहुंचने पर उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला जिसके बाद अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर जांच शुरू कर दी। वहीं रचित गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.