रांची, मार्च 31 -- रांची। सांस्कृतिक इकाई श्यामागौतम द्वारा एकल नाटक टोबा टेक सिंह की कहानी का मंचन झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी कडरू में मंगलवार को हुआ। यह नाटक प्रसिद्ध लेखक सआदत हसन मंटो की कहानी पर आधारित था। इसका नाट्य रूपांतरण राजेश कुमार ने किया। नाटक की परिकल्पना, अभिनय एवं निर्देशन मलय मिश्रा द्वारा किया गया। करीब 1.30 घंटे की इस प्रस्तुति ने विभाजन की त्रासदी, मानवीय संवेदनाओं व मानसिक द्वंद्व को मंच पर जीवंत कर दिया। अंत में कलाकार के उत्कृष्ट अभिनय के लिए जोरदार तालियों से स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.