सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। रमजान के महीने में मुस्लिम इलाकों में रौनक बढ़ गई है। खाने के होटल और दुकानें इफ्तार के बाद से सुबह सहरी तक खुल रहे हैं। तरावीह का पहला दौर खत्म होने के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। जो खाने के होटल, रेस्त्रां आदि रात लगभग 10 बजे तक बंद हो जाते थे, वह अब सहरी तक खुल रहे हैं। रमजान के पाक महीने में दुकानदारों ने रोजदारों के लिए कई चीजांे की दरों में कमी कर दी है। सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बिरयानी के दम भी कम हो गए हैं। साथ ही टोपियां, तसबीह, दीनी किताबों और कपड़ों की दुकानों पर भीड़ खूब हो रही है। अभी कई मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ाई जा रही है। जिस वजह से इबादतगारों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से काफी चहल-पहल है। बच्चों से लेकर बड़ों में रमजान के रोजे रखने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्कूल...