टोनी जैन बने अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
हजारीबाग, सितम्बर 9 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ की दिल्ली में आयोजित बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता टोनी जैन को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारती ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी, महासंघ के राष्ट्रीय नेता शैलेन्द्र सिन्हा सहित कई नेता मौजूद रहे। संजय जोशी ने टोनी जैन को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और महासंघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की शुभकामना दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सुमन कुमार एवं अनिल मिश्रा ने भी शुभकामनाएं दीं। शैलेन्द्र सिन्हा ने कहा कि टोनी जैन के संगठनात्मक अनुभव से झारखंड में महासंघ को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.