नई दिल्ली, जुलाई 3 -- बॉलीवुड और इंडी-पॉप म्यूजfक इंडस्ट्री में जब भी टोनी कक्कर का नाम आता है, तो जहन में 'धीमे-धीमे', 'कोका-कोला' और 'कुर्ता पजामा' जैसे पार्टी एंथम्स वाले गाने ही आते हैं। टोनी कक्कर को अक्सर नॉन सीरियल गानों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टोनी कक्कर ने एक ऐसा बेहद खूबसूरत और दर्दभरा रोमांटिक गाना भी लिखा और कंपोज किया था, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से अमर कर दिया?गाने का नाम अब भी अंदाजा नहीं लगा पाए? हम बात कर रहे हैं साल 2014 की हॉरर फिल्म 'क्रीचर 3डी' के ब्लॉकबस्टर गाने 'सावन आया है' की। बिपाशा बसु और इमरान अब्बास स्टारर फिल्म 'क्रीचर 3डी' का गाना 'सावन आया है' जब रिलीज हुआ था, तो इसने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस गाने के बोल और इसका खूबसूरत म्यूजिक पूरी तरह से टोनी कक्कर ने तैयार किया...