सिमडेगा, अप्रैल 7 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के गेनमेर पंचायत के टोनिया से करकट्टा जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो चुकी है। सड़क पूरी तरह जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि अब लोग मजबूरी में पगडंडी रास्तों का सहारा ले रहे हैं। गांव के लोग धान के खेत में बने एक कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण गांव तक किसी भी प्रकार का वाहन नहीं पहुंच पा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.