टोनाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे का मुंहजुठी कार्यक्रम का आयोजन
चतरा, जून 12 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत टोनाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे का अन्नप्राशन (मुंहजूठी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेविका सबिता कुमारी पोषण सखी पूनम कुमारी सहायिका चिंता देवी ने बच्चे का अन्नप्राशन मुंहजूठी कार्यक्रम के करवाया । इस कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल हुई। बच्चे को हलवा खिलाकर मुंह जूठी कराते हुए उपहार के रूप में उसकी माता को कटोरी व चम्मच दिया गया। इसके साथ-साथ पोषक आहार से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस मौके मौके पर बच्चों के माताओं को सेविका पोषण सखी पूनम ने बताया कि छह माह के बाद बच्चे को उपरी आहार शुरू करने में ध्यान रखें। नरम व गाढ़े खाद्य पदार्थों से इसकी शुरूआत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.