सीतापुर, अप्रैल 11 -- सीतापुर। राजा टोडरमल पार्क में शनिवार को राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल के तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। संजय पुरी ने ज्योतिबा फुले के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महिला शिक्षा और दलित उत्थान के लिए समाज में अलख जगाई। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश निषाद ने सावित्री बाई फुले के योगदान को याद करते हुए महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में संतोष कुमार राव, नीलम गोंड, सुनील राठौर और सतीश आर्य सहित तमाम गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.