टोडरपुर में 40 वर्ष पुराने विवादित मार्ग का हुआ निस्तारण
गाजीपुर, जून 3 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत टोडरपुर में लगभग 40 वर्षों से विवादित पड़े चकमार्ग संख्या-231 का आखिरकार निस्तारण हो गया। भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना की पहल तथा तहसील प्रशासन के प्रयास से मार्ग का सीमांकन कर उसे आवागमन योग्य बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम भी प्रारंभ हो गया है। जानकारी के अनुसार शिवनारायण यादव के दरवाजे से नहर पुलिया तक करीब 130 मीटर लंबे इस चकमार्ग पर वर्षों से विवाद चल रहा था, जिसके कारण यहां कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा था। यह भी पढ़ें- व्यापारी नेता ने निजी खर्च से मार्ग की समस्या हल की मंगलवार को तहसीलदार महेंद्र बहादुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैमाइश कर मार्ग का सीमांकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.