टोटो से 66.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की, दो गिरफ्तार
कटिहार, जून 6 -- सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन पुलिस ने शुक्रवार रात एक टोटो से 66.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने टोटो जब्त कर दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बलिया बेलौन पुलिस को सूचना मिली थी कि फुटानी चौक मीनापुर क्षेत्र होकर शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक टोटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में टोटो से शराब बरामद किया गया। पुलिस ने टोटो सवार तस्कर गौतम कुमार चौहान व विवेक कुमार चौहान दोनों निवासी कामरू, थाना कदवा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- कटिहार : शराब और स्मैक तस्करी के खिलाफ तीन कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.