कटिहार, अप्रैल 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एसएच-77 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टोटो से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भदैया टोला निवासी राजू महलदार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान महेशपुर की ओर से आ रही टोटो पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस बल ने खदेड़ कर टोटो को पकड़ा और तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। शराब बरामद होने के बाद टोटो को जब्त कर तस्कर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.