मुंगेर, मार्च 12 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर पुलिस ने एक टोटो से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बरियारपुर थाना मोड़ एनएच 80 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक टोटो से दो बैग में रखे 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब झारखंड से लाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गंगा कुमार साह पिता अनिल साह, श्रवण कुमार पिता महेंद्र प्रसाद साह, गोकुल भगत लाइन ललमटिया नाथनगर भागलपुर का है। वही टोटो चालक गुलशन कुमार गांधीपुर का है। पुलिस ने उक्त टोटो को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त शराब को बरियारपुर में डिलीवरी करना था। टोटो चालक की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.