चंदौली, मई 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे जीटीआर ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे टोटो में सवार एक महिला की गले से लाकेट सहित सोने की चेन गायब हो गई। इसकी जानकारी होने पर महिला पुलिस को सूचना दी। पीड़िता का आरोप है कि टोटो में सवार अन्य महिलाओं की करतूत है। जिसकी कोतवाली पुलिस जांच करने में जुटी है। अलीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की रहने वाले दिनेश पाठक की पत्नी अर्पना पाठक सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे करवत स्थित निजी स्कूल में आयोजित पैरेंटस मीटिंग में भाग लेने के लिए घर से निकली। वह अलीनगर चकिया तिराहे से करवत जाने के बाद टोटो में सवार हुई। इसी दौरान चार अन्य महिलाएं आकर सवार हो गई। रेलवे जीटीआर ब्रिज के समीप जैसे ही टोटो पहुंचा कि सवार अन्य महिलाएं आपस में झगड़ा करने के साथ ही अर्पना पाठक से उलझ ग...