टोटो व बाइक की टक्कर में युवक जख्मी, रेफर
मोतिहारी, मई 9 -- मधुबन। मधुबन से गुजरने वाली एनएच 104 पर शनिवार को हरदिया ग्राम के पास टोटो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान सीतामढ़ी जिला के ससौला गांव के सुरेश सहनी के पुत्र अनीश कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी मधुबन पहुंचाया। डॉ.रवि कुमार पासवान ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत घायल को मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल के चाचा रमेश सहनी ने बताया कि अनीश फेनहारा प्रखंड के चकरपेटा ग्राम में अपनी ससुराल में साला की लड़की की होने वाली शादी में आया था। ससुराल से वह पल्सर बाइक से मधुबन मार्केटिंग करने गया था। मार्केटिंग के बाद ससुराल लौटने के क्रम में उसकी बाइक की टक्कर टोटो से हो गयी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.