टोटो व बाइक की टक्कर में दो घायल, रेफर
साहिबगंज, जून 12 -- बरहेट । साहिबगंज-गोविंदपुर मार्ग पर पाडेरबाथान मोड़ पर शुक्रवार को ऑटो और बाइक आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनाजोरी गांव के मनका मुर्मू (28) बाइक से धरमपुर मोड़ जा रहा था । इस दौरान पाडेर बथान गाँव मोड़ के पास एक टोटो विपरीत दिशा से आ गया तथा दोनों में टक्कर हो गई । घटना में बाइक चालक मनका मुर्मू के नीचे गिर जाने से गंभीर चोट लगी। ओटो सवार आरती देवी (40) भी घायल हो गई। दोनों घायलों को बरहेट थाना पुलिस ने अन्य वाहन से सीएचसी भेजा गया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.