भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। साइबर थाना की तत्परता और एक टोटो चालक की ईमानदारी से एक व्यक्ति को उसका खोया हुआ सामान वापस मिल गया। जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान एक व्यक्ति अपना बैग और अन्य सामान टोटो में ही भूल गया था। सामान गुम होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने साइबर थाना से संपर्क कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही साइबर थाना की टीम ने तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर संबंधित टोटो की पहचान की और चालक से संपर्क स्थापित किया। पुलिस के संपर्क करने पर टोटो चालक ने बैग समेत पूरा सामान सुरक्षित होने की जानकारी दी व मालिक को लौटा दिया। यह भी पढ़ें- टोटो में छूटा बैग साइबर थाना की मदद से मिला यह भी पढ़ें- जीआरपी ने यात्री का लैपटॉप और मोबाइल लौटाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...