गुमला, मई 8 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के टोटो के समीप अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। मामले को लेकर माइनिंग ऑफिसर नीरज कुमार ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज आवेदन के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर खनन विभाग की टीम क्षेत्र में जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान टोटो के पास दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू परिवहन करते पकड़ा गया। प्रशासनिक टीम ने जब दोनों वाहनों को रोककर जांच करने की कोशिश की, तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- बालू लदे दो ट्रैक्टर ट्रेलर जब्त, एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...