टोटो बाईक की टक्कर में बाईक सवार युवक जख्मी, रेफर
समस्तीपुर, मई 4 -- दलसिंहसराय, निसं.। थाने के रामपुर जलालपुर में पानी टंकी के पास सोमवार को टोटो एवं बाईक की टक्कर में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिये जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. आरसी सिंह ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी की पहचानई बंबैया हरलाल निवासी सुधीर महतो के पुत्र अभिषेक ईक (35) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे अभिषेक के परिजनों ने बताया कि कार्यवश अपने घर से दलसिंहसराय आ रहे अभिषेक को रास्ते में अनियंत्रित टोटो चालक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.