कटिहार, फरवरी 4 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरारी नगर पंचायत बरारी के गायत्री नगर के समीप गंगा-दार्जिलिंग सड़क पर मंगलवार की शाम एक टोटो ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाने से वाहनों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरारी हाट की ओर जा रही टोटो और विपरीत दिशा से आ रही बाइक के बीच सीधी टक्कर हो जाने से टोटो पर सवार सुशील मंडल जो पूर्णियां भवानीपुर के निवासी और बाइक पर सवार बरारी नगर पंचायत वार्ड संख्या छह के निवासी रंजू चौधरी जो गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में समुचित ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.