टोटो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर
अररिया, जून 8 -- रानीगंज। एक संवाददाता। डाकबंगला हाँसा दस नम्बर पलटनिया सड़क पर रविवार को गुणवंती गांव के समीप टोटो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक बौसीं थाना क्षेत्र के बौसीं पंचायत दिलचंद कुमार है। वहीं दूसरे घायल का नाम पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सक अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- जमुई: बाराजोर रेलवे गुमटी पास दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.