बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्रों से लदा टोटो यानि ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। दो छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। 15 साल की रश्मि कुमारी और 16 साल की मुस्कान कुमारी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। दोनों छात्राएं चेवाड़ा के चंकदरा गांव की हैं। कसार गांव का शंकर कुमार व एक अन्य छात्र भी घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरहिण्डा कच्ची रोड से सभी छात्र ट्यूशन पढ़कर टोटो से वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान माने मोड़ के पास ई रिक्शा सड़क किनारे पलट गयीा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। (शेखपुरा से संजय मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.