भागलपुर, अप्रैल 2 -- शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के पास एनएच 80 पर बुधवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि टोटो कहलगांव से शिवनारायणपुर की ओर तेज गति से जा रही थी, तभी चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों में मथुरापुर निवासी राजीव कुमार, रामपुर गांव के प्रकाश सिन्हा, प्रज्ञा सिन्हा तथा पंकज कुमार साह शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। वहीं, अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में भी दो लोग घायल हो गए। गोराडीह के मोहनपुर निवासी सुनील पासवान एवं सिया गांव के प्रभात मंडल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...