छपरा, मार्च 19 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरीदनपुर मठिया बाजार में गुरुवार को यात्रियों से भरा एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शीतलपुर गांव की ज्योति कुमारी और हरदासचक निवासी अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सिंचाई कनेक्शन के लिए 26 किसानों ने दिया आवेदन तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के ई-किसान भवन में गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध शिविर के तीसरे दिन 26 किसानों ने सिंचाई के लिए नि:शुल्क बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया। शिविर में बिजली कंपनी के जेई पंकज कुमार, कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह रौठर और समन्वयक राकेश रंजन मौजूद थे। ...