देवघर, अप्रैल 17 -- देवघर, प्रतिनिधि बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता मोड़ के पास अनियंत्रित टोटो पलटने से सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के संबंध में घायल सोनाजोरी गांव निवासी पार्वती देवी के पति सुभाष तुरी ने बताया कि जगदीशपुर हटिया से सभी टोटो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उसी क्रम में सरपत्ता मोड़ के पास चालक का नियंत्रण खो जाने से टोटो पलट गया। दुर्घटना में पार्वती देवी, सुभाष तुरी, कोल्हा तुरी व मीना देवी घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.