टोटो पलटने से एक महिला समेत चार यात्री जख्मी
पलामू, अप्रैल 27 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जिले के उंटारी रोड बी मोड़ मुख्यपथ पर कमल ईट भट्ठा के करीब फेंकनडीह में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे टोटो (टेम्पू) पलटने से दो महिला , एक बच्ची समेत चार यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने घायलों को मंझिआंव रेफरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से 60 वर्षीया शिवकुमारी कुंवर की नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जबकि घटना में घायल 12 वर्षीया खुशबू कुमारी, 13 वर्षीया अंजली कुमारी , 29 वर्षीय हेमंत कुमार का इलाज मंझिआंव रेफरल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सभी घायल उंटारी थाने के पांडेयपुर गांव के लाला पासवान के घर रिश्तेदारी में शामिल होकर घर हैदरनगर थाने के रीवाडीह लौट रहे थे। इसी दौरान टेंपू असंतुलित हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.