टोटो पर लोड विदेशी शराब जब्त
पूर्णिया, मई 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। टोटो पर लोड 16.05 लीटर विदेशी शराब को शहर की मधुबनी थाना पुलिस ने जब्त किया है। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सिंगरौली स्थित एक घर के पीछे शराब लदी टोटो खड़ी है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां लावारिस अवस्था में टोटो खड़ी मिली। जिसमें शराब की बोतलें लोड थी। पुलिस ने शराब एवं टोटो को जब्त कर थाना ले आया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- 86 लीटर विदेशी शराब से लदी टोटो को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.