टोटो-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत
भागलपुर, मई 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि । रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन बाईपास के समीप सीएनजी ऑटो और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ऑटो चालक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चकराजू गांव निवासी विकास कुमार के 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विक्की कुमार को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। चालक को गिरफ्तार किया गया है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। वहीं विक्की की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही स्वजनों के रोने-बिलखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.