पाकुड़, मार्च 22 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने टोटो चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार ​अभियुक्त रफीक शेख बेलपोखर मुफ्फसिल थाना निवासी है। ​मामला बिशुनपुर निवासी रघुनाथ सोरेन का टोटो चोरी करने का आरोप में मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 54/26 का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त रफीक शेख को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फोटो संख्या-20- गिरफ्तार आरोपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...