मुंगेर, मई 3 -- तारापुर,निज संवाददाता। तिलडीहा मंदिर के समीप से एक टोटो चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना अंतर्गत पचरुखी बाजार निवासी सिंगेश्वर तांती ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने थाने को दिये आवेदन में बताया कि वे 28 अप्रैल को अपने परिवार के साथ टोटो से तेलडीहा मंदिर पूजा करने आए थे। उन्होंने अपना टोटो तेलडीहा पुल के पश्चिम दिशा में खड़ा किया और सपरिवार मंदिर में पूजा करने चले गए। जब वे पूजा करके वापस लौटे, तो उनका टोटो उस स्थान से गायब था। यह भी पढ़ें- गोला में मंडा मेला से बाइक की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...