देवघर, जनवरी 16 -- देवघर प्रतिनिधि नगर के नंदन पहाड़ के पास से गुरुवार देर शाम एक टोटो चालक के साथ दो लोगों ने मारपीट कर रुपए छीन लिए है। पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ला निवासी भागीरथ पंडित ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिक्र है कि प्रतिदिन की तरह शहर में टोटो चलकर देर शाम घर जा रहा था। नंदन पहाड़ के समीप दो युवक शराब के नशे में धुत्त ने टोटो को रोक ली। अचानक एक बदमाश में उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे बदमाश ने उसके पॉकेट में रखे 6 हजार रुपए निकालकर मौके से दोनों फरार हो गया। बताया कि दोनों बदमाशों के चेहरे की पहचान हो गई है। दोनों मोहल्ले के आसपास का रहले वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.